प्रतिदिन हुक्का धूम्रपान करने के प्रतिकूल प्रभाव क्या हैं?
आपके सवाल से पता चलता है कि आपके पिता को रोज़ हुक्का धूम्रपान करने की आदत है और उसके मित्र और परिचित व्यक्ति इस आदत में भागीदार हैं, और आप तंबाकू धूम्रपान के नुक्सान को जानना चाहते हैं।
हुक्का पीने के कई नुक्सान होते हैं क्योंकि हुक्का धूम्रपान में 4000 रासायनिक पदार्थ शामिल होते हैं, जिनमें से जयादातर तम्बाकू जलने के दौरान पैदा होते हैं और 40 से अधिक कैंसर पैदा करने वाले पदार्थों के साथ मिले होते हैं। यह सच है कि हुक्का पीना कैंसर, हृदय रोग, और निकोटीन की लत जैसी बीमारियों से जुड़ा हुआ है।
आपके पिता ने रोज़ तंबाकू (हुक्का) धूम्रपान शुरू किया होगा क्योंकि लोग आमतौर पर काम के बाद एक साथ बैठते हैं और हुक्का पाइप साझा करते हुए दिनभर के काम पर चर्चा करते हैं। हुक्का करने के लिए व्यक्तियों मे झुकाव का सबसे आम कारण धूम्रपान हुक्का की ओर सकारात्मक सोच है, जैसे- इसके पीने से कम जोखिम है, सामाज मे इसे बुरी आदत नहीं मानते,आसानी से मिल जाता है, औऱ सरकार कि तरफ से कोई रोक नहीं है| हुक्का धूम्रपान के हानिकारक प्रभावों को या तो हुक्का पीने वाले समझते नहीं है या आमतौर पर इसे कम हानिकारक माना जाता है ।
आप अपने पिता और उसके दोस्तों को इस वीडियो को दिखाकर हुक्का पीने के हानिकारक प्रभाव और धूम्रपान हुक्का के पक्ष में जुड़े मिथक के बारे में शिक्षित कर सकते हैं।