उत्तर :व्यापार लाभ के लिए तार जल रहा है

आपका प्रश्न आपके दोस्त के तार जलाने वाले व्यवसाय और उससे होने वाले हानिकारक प्रभाव से संभंधित है, जो की उसके परिवार के साथ साथ जो लोग आस पास रहते हे को भी प्रभावित करता हे सबसे पहले हम आपको सलाह देंगे की आप अपने दोस्त को बताये की तार जलाने से कुछ जहरीले रसायन, धूल के रूप में भारी धातु के कण निकलते हे जिससे आपको फेफड़ो का संक्रमण, सूजन , दिल की बीमारी और कैंसर जैसी बीमारियाँ हो सकती हे जो धीरे धीरे आपके शरीर को कमजोर करके आपको मौत की तरफ धकेलती है।
खतरनाक प्रभाव जानने के बाद भी यदि वह उस व्यवसाय को जारी रखना चाहता है तो कृपया उसे एक केबल स्ट्रिपिंग मशीन का उपयोग करने का सुझाव दें जो तांबे के तार को साफ करने के लिए रबर को हटा कर धातु उपलब्ध करवाता है इस मशीन का उपयोग करके वोह खुली जगह में तार जलाने वाले काम को बंद कर सकता हे इससे जो प्लास्टिक मिलेगा उसे वो प्लास्टिक बाजार में बेच सकता है और तार को बिना जलाये धातु के हिस्सों का उपयोग कर सकता है।
हम समझ सकते हे आपका दोस्त इतनी महँगी मशीन एकदम से नहीं खरीद सकता तो आप उनको कुछ सस्ती टूल्स (फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर आसानी से मिल सकते हे )जो तार स्ट्रिप के लिए काम में लिए जा सकते हे के बारे में बता सकते हे जिससे वो कम पैसे में ज्यादा फायदा कमा सकता हे और तार जलने से होने वाले हानिकारक प्रभाव से सबको बचा सकता हे।
धन्यवाद।