पीसी बोर्ड में विषैले पदार्थ होते है जो मनुषय और पर्यावरण के लिए नुक्सान दायक होता है।
टीबी सीधे सीधे पीसी बोर्ड के जलने से तो नहीं होती ह पर टीबी टूबर्क्युलोसिस नामक एक बेक्टेरिया से होती है जो की एक मनुष्ये से दूसरे मनुष्ये में फैलती है । टीबी ज़्यादा तर तब फैलती है जब कोई टीबी से ग्रस्त मनुष्ये छींकता है, खास्ता है, थूकता है, गाता है, या फिर हस्ता है । पीसी बोर्ड या फिर किसी अन्य इ-वेस्ट को जलाने पर विषैले पदार्थ मनुष्ये को सांस से सम्बंधित बीमारी से ग्रस्त करने में सक्षम रहता है। जब शरीर सांस की बिमारी से कमज़ोर हो जाता है तब टीबी होने की संभावना बढ़ जाती हे। पीसी बोर्ड के जलने से विषैले पदार्थ मनुष्ये के पांचन तंत्र पर ख़राब प्रभाव डालता है। ख़राब पांचन तंत्र और टीबी का होना भी सम्भंधित है। इसलिए पीसी बोर्ड के जलने से सीधे सीधे टीबी नहीं होती हे पर शरीर को इतना कमज़ोर कर देता है की टीबी का बैक्टेरिया उस कमज़ोर शरीर में आसानी से पनप जाता है और शायद ये ही आपके दोस्त के साथ हुआ होगा।
आपको अपने दोस्त की साहयता करनी हे तो ये ज़रूर निश्चित करे वे अपनी टीबी की दवाइयों का कोर्स पूरा करे। अगर वे अपना कोर्स पूरा नहीं करते है तो ये टीबी की बीमारी एक भयानक रूप ले लेगी जिसमे इलाज कराना मुश्किल होता है।
पीसी बोर्ड को ना जलाके वे कीबोर्ड डिस्मेंटल करने का काम, तार छीलने का काम, ई-वेस्ट को छाटने का काम या फिर प्लास्टिक डिस्मेंटल करने का काम कर सकते है। और उनको इ-वेस्ट का काम करते वक्त अपने मुँह पर मास्क ज़रूर पहनना चाहिए। उनको एक ऐसा काम तलाश करना चहईये जिसमे धुल और धुंआ न हो। इस मुसीबत में उनको अपने परिवार और मित्रो की आवश्यकता है। उनके परिवार और मित्रो को उनकी सहायता करनी चाहये।
पास के टीबी क्लीनिक और अस्पतालों की जानकारी निम्नलिखित है। यह उसकी मदद कर सकता है।
1) होमो पाथिक डिस्पेंसरी – डी-ब्लॉक, नेहरू विहार, मुस्तफाबाद, नई दिल्ली, दिल्ली – 110054, भारत
2)टीबी और श्वसन रोगों का राष्ट्रीय संस्थान – श्री अरबिंदो मार्ग, कुतुब मीनार के पास, सेठ सराई, मेहरौली, नई दिल्ली, दिल्ली 110030, फोन: 011 2651 7826 (फ्री)
3) छाती क्लिनिक और टीबी। अस्पताल – नेहरू नगर, लाजपत नगर, पीजीडीवीवी कॉलेज के पास, नई दिल्ली, दिल्ली 110065, फोन: 011 2 9 83 1356 (फ्री)
4) छाती क्लिनिक – जोहरीपुर, दिल्ली – 110094, मुखिया मार्केट, करावल एनजीआर
5) जग परेश चंद अस्पताल – शास्त्री पार्क, दिल्ली – 110053, सेलामपुर मेट्रो के पास
6) अनिरुद्ध लोचन – जीवन ज्योति अस्पताल, 118 ए / 1 जीटीबी चौक, दिलशाद गार्डन, दिल्ली – 1100 9 5
7) डॉ। कोचर का टीबी केंद्र – 21, फर्स्ट फ्लोर, स्वामी दयानंद मार्ग, अर्जुन नगर-कृष्णा नगर, दिल्ली – 110051, अपोलो टायर की दुकान से ऊपर