शोर द्वारा किया गया नुकसान ज्यादातर इस पर निर्भर करता है कि यह कितना तेज है और इसका कितना फ़र्क पड़ता है। ज्यादा तेज़ कंपन आवाज कम कंपन आवाज की तुलना में अधिक हानिकारक हैं। निरंतर उच्च शोर कान की आंतरिक हिस्सों को नुकसान कर सकता है, जिससे सुनाई देने में हमेशा के लिए कमी आ सकती है। आम तौर पर कामकाज वाली जगहों का शोर तेज़ कंपन होने की वजह से सुनने की क्षमता को प्रभावित करता है। इसका मतलब है कि व्यक्ति कुछ शोर सुन सकता है लेकिन अन्य आवाजें साफ़ नहीं सुनाई देतीं | शोरके कारण सुनाई देने में नुकसान से लोग अपने कानों में लगातार कुछ आवाज आना या बजना महसूस करते हैं, जिन्हें टिनिटस कहा जाता है। शोर प्रदूषण ने शरीर के अन्य हिस्सों पर भी दबाव डालता है , जिससे हार्मोन का निकलना सामान्य नहीं रहता और मासों में खिंचाव भी होता है । लम्बे समय तक शोर के संपर्क में आने वाले लोग घबराहट, उन्निद्रता और थकान की शिकायत करते हैं।
सुरक्षात्मक उपाय:
कान के प्लग और कान के मफ जैसे सही शोर को कम करने वाले उपकरण का प्रयोग करें
निर्देश:
शोर की कुछ सीमाएं बनाई गयी हैं जिससे शोर से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके | यदि शोर उन सीमाओं से ज्यादा है तब हमें बहरे होने का खतरा हमेशा रहता है | आप डेसिबल को सटीक रूप से डेसिबल मीटर के साथ माप सकते हैं और अपने स्मार्टफ़ोन पर ध्वनि मीटर ऐप के साथ कम सटीक रूप से माप सकते हैं।