आपके घर के बाहर जो कूड़ा है| वे विभिन्न इन्फेक्शन और बीमारियों का कारण बन सकती है क्युकी कूड़ा मक्खियों, चूहों आदि जैसे कीड़े और जानवरों को आकर्षित करता है और आम तौर पर जब गीले कूड़ा सधता है तो यह खराब गंध पैदा करता है जो सही नहीं जा सकती और हानिकारक है। त्वचा इन्फेक्शन, रक्त इन्फेक्शन, आंखों में इन्फेक्शन और शरीर का इन्फेक्शन जैसे इन्फेक्शन; और प्लेग, टाइफोइड, कोलेरा इत्यादि जैसी बीमारियां खुले कूड़े की वजह से होती हैं।
इन तरीकों से आप इस समस्या को हल कर सकते हैं:
1 आपको लोगों से विनम्रता से पूछना चाहिए कि आपके घर के सामने कचरा न फेका करे और आप दो-तीन दिन तक अपने घर की रक्वाली करे और देखे की आपके घर के बहार कौन कूड़ा करता है फिर आप उससे आराम से कूड़ा जमा होने के परिणाम बताए|
2 आपको इस मुद्दे के बारे में अपने क्षेत्र में एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) के अधिकारी को भी संपर्क कर सकते है और उन्हें विस्तार से समस्या बताएं जैसे कि यह आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए कितना खतरनाक है।
3 स्वछता महुआ एक ऐप है जो आपको इस कचरा संग्रहण समस्या को ऐप पर पोस्ट करने में मदद करेगा और फिर सरकार समस्या का समाधान करेगी। आप इस ऐप को अपने स्मार्ट फोन पर डाउनलोड कर सकते है
और ऐप का उपयोग कैसे करें आप इस वीडियो में देख सकते हैं|