हैलमेट पहनकर वाहन चलाने से सड़क पर टक्कर होने से चोट के हादसों को कम किया जा सकता है और सड़क पर वाहन चलाने वालों को खतरनाक हादसों से बचाया जा सकता है | कई बार देखा गया है की हेलमेट और दूसरे सुरक्षा कवच पहनकर चलाने वाले ड्राइवरों को हादसों के समय दूसरों की बजाय उन्हें कम चोटें आयीं हैं और कई मामलों में उनकी जान भी बची है |
सड़कों पर चोट के प्रमुख कारण हैं – ड्राइविंग करते हुए ध्यान भटकना, शराब पे के गाड़ी चलाना, या तेज़ स्पीड मे गाड़ी चलाना जिसके वजह से
शरीर मे चोट लगना, हड्डी टूटना, और सिर मे चोट लग सकती है जो लकवा और कभी-कभी मौत की ओर ले जाती है।
सड़क यातायात दुर्घटनाओं की घटना कुछ तरीकों से कम हो सकती है। उसके लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें |
दोपहिया वाहन चलाते समय आपको सबसे महत्वपूर्ण सावधानी बरतनी है कि एक अच्छी गुणवत्ता वाला हेल्मेट पहनना है। मोटरसाइकिल हादसों के मामले में हेल्मेट पहनना आपके सिर की रक्षा का सबसे प्रभावी तरीका है। यदि आप हेल्मेट नहीं पहन रहे हैं तो आपको सिर मे चोट लगने का खतरा है। हमारे सिर की रक्षा के लिए हेल्मेट पहनना आवश्यक है। गंभीर सिर की चोट से होने वाली विकलांगता आपके पूरे जीवन भर आपके काम और आपके परिवार को प्रभावित कर सकती है।
हेलमेट पहनने से इस प्रकार यह सुनिश्चित होता है कि किसी सड़क हादसे में यह सिर की चोट लगने की संभावना को कम कर देता है। हमें ये हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि इलाज से सावधानी हमेशा बेहतर होती है।