तार जलाने वाले काम मनुष्यों, जानवरों और पर्यावरण के लिए बहुत खतरनाक हैं क्योंकि इससे निकलने वाला धुआँ हानिकारक विषाक्त पदार्थों को जारी करता है। हम किसी भी तार जलाने वाली गतिविधि का पूरी तरह विरोध करते हैं और आपको इस काम को तुरंत बंद करने का सुझाव देते हैं।
आप उसी उद्योग में अन्य काम ढूंढ सकते हैं जैसे ट्रांसफार्मर को नष्ट करना, फोन को नष्ट करना, कीबोर्ड हटाना या वायर स्ट्रिपिंग।
जैसा कि आप पहले से ही बुखार और खांसी से पीड़ित हैं, हम आपको जल्द से जल्द डॉक्टर या अस्पताल जाने के लिए सुझाव देंगे। कुछ अस्पताल हैं, जो आपके स्थान के नजदीक मुफ्त चिकित्सा जांच और मुफ्त दवाएं प्रदान करते हैं। मुस्तफाबाद मौहाल्ला क्लिनिक, लोक नायक अस्पताल, सफदरजंग, ऐम्स, जीबी पंत अस्पताल।
आपको हमेशा काम करते वक़्त एयरटाइट डस्क मास्क पहनना चाहिए जो आपकी धूल और जहरीले कणों से रक्षा करता हे। हमेशा अच्छा आहार ले जिससे आपकी बीमारी से लड़ने की क्षमता अच्छी हो जाती हे और कोई भी बीमारी होने की संभावना कम हो जाएगी।