मोबाइल टावरों से सेहत में होने वाले नुकसान के बारे में बहुत चिंताएं हैं।
लोग मानते हैं कि मोबाइल टावर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) जो दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संगठन है, उनका कहना है कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जो बताता है कि मोबाइल टावर से बीमारियां हो सकती हैं। टावरों से हानिकारक किरणें (रेडिएशन) बनायीं गयी सुरक्षा सीमा से काफी निचले दर्जे की है | भारत में, हमने रेडिएशन के लिए बहुत कड़े नियम अपनाए हैं।
अगर आप यह जांचना चाहते हैं कि आपके घर के पास टावर से विकिरण सुरक्षा सीमा के भीतर है, तो आप निम्नलिखित सरकारी वेबसाइट पर लॉग ऑन कर सकते हैं और इसे खुद जांच सकते हैं। यदि आपको फिर भी वेबसाइट में रेडिएशन सीमा से तसल्ली नहीं हैं, तो आप 4000 रुपये के फीस ऑनलाइन जमा करके अपने जगह के पास रेडिएशन पैमाइश के लिए कह सकते हैं। उस अर्जी के लिए लिंक दिया गया है। अफसर आपके स्थान पर आएंगे और आपकी उपस्थिति में रेडिएशन की पैमाइश करेंगे।