एक जगह बहुत सारे इन्सानों के होने से प्रदूषण होता है क्या?

यदि आपका सवाल एक बंद कमरे में बहुत से लोगों के बारे में है, जो कम जगह का इस्तेंमाल कर रहे है, तो सांस लेने के लिए कमरे मे मौजूद सभी ताजा हवा का उपयोग करने कि वजह से हवा की गुणवत्ता नीचे जाती है, और आपको घुटन महसूस हो सकती है।
अगर आप अन्य साथियो के साथ एक कमरा साझा करते हैं जो ठीक से हवादार न हो, और कमरे का इस्तेमाल खाना बनाने, राशन और अन्य रोज़ मर्रा का सामान रखने के लिए उपयोग किया जाता है। इस बंद कमरे मे जब आप लोग साँस छोडते है तो एक हानिकारक गैस निकलती है और यदि हवा का बहाव खराब हो, तो आप घुटन या दबाब महसूस कर सकते हैं। आपके कमरे मे रखे रोज़ मर्रा के सामान में रसायन, धूल या खाने बनाने से जो राख उड़ती है वह कमरे के अंदर हवा प्रदूषण का कारण बनते हैं। यदि ऐसा है, तो धयान रखे कि कम से कम एक दरवाजा या खिड़की खुली है। यहां तक ​​कि अच्छा होगा कि दोनों तरफ से हवा आने जाने का रास्ता हो। अगर उस कमरे में किसी भी तरह की आग लगती है, तो बहुत धयान रखने क़ि जरुरत है क्योंकि आग जलने के लिए ताजा हवा का उपयोग करती है और साथ ही साथ एक जहरीली गैस उत्पन्न करती है जो हवा को प्रदूषित करती है और घातक हो सकती है।
अगर आपका सवाल कॉलोनी या बस्ती मे कम जगह मे जयादा लोगों के रहने के बारे में है, तो यह कहा जा सकता है कि जब अधिक से अधिक लोग एक साथ रह रहे हो तो किसी भी तरह के कूड़े के साथ अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। शौचालय और रसोई से निकल रही नाली से एक घर के लिए कोई समस्या नहीं है, लेकिन यदि कई घर एक ही जगह पर अपना कूड़ा जमा करते हैं, तो कूड़े का प्रकार और मात्रा पर्यावरण को कई तरीकों से प्रदूषित कर सकती है |