उत्तर:जिम से होने वाले फायदे

 

व्यायाम आपको स्वस्थ और मजबूत रखने का सबसे अच्छा तरीका है। आप रोज़ दौड़ने से और योगा करके अपने दिल और दिमाग को स्वस्थ रख सकते हे 
यदि आप जिम जाते हैं और योग करते हैं तो प्रशिक्षक की सहयता लेना आवश्यक हे वह आपको अपने स्वास्थ्य और उम्र के अनुसार एक्सरसाइज, वजन उठाने और संतुलित आहार करने के उचित तरीके के बारे में बता कर बिना किसी नुकसान के आपको फिट रहने में मदद करेगा।
रोज़ाना एक्सरसाइज करने के कई फायदे हैं:
  • व्यायाम आपके मनोदशा में सुधार, चिंता और तनाव की भावनाओं को कम करने के लिए फायदेमंद है।
  • यह मांसपेशियों और हड्डियों के लिए अच्छा है।
  • यह आपके ऊर्जा स्तर को बढ़ा सकता है, आपके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है और दिल, बीपी जैसी कई बीमारियों का खतरा कम कर सकता है।
  • यह आपके वजन को सही बनाए रखने और अपकी नींद में सुधार करने में भी मदद करता है।
    जैसा कि आप अभी 18 वर्ष के हैं, हम आपको उचित निर्देश लेने के बाद gym शुरू करने की सलाह देंगे क्योंकि भारी वजन उठाना आपकी मांसपेशियों और शरीर के विकास के लिए हानिकारक है। बाजार में उपलब्ध प्रोटीन पाउडर न लें, खाद्य पदार्थ जो की उच्च प्रोटीन के स्त्रोत हे जैसे दूध, पनीर, दही, अंडे, केले, सोया, मांस, मछली, नट, ब्राउन चावल, दालें आदि का उपयोग करे।

दिल्ली के कुछ डिस्ट्रिक्ट पार्क में फ्री ओपन gym हे,आप उनका उपयोग कर सकते हे

व्यायाम के कुछ आसन जो आप अपनी शुरुआत के लिए कर सकते हे